धोनी के रिटायरमेंट पर BCCI का रिएक्शन, सौरव गांगुली BCCI की तरफ से बयान जारी करते हुए बोले- ये एक युग का अंत है |

न्यूज़ डेस्क/ mtvभारत:- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर दिया। उनके रिटायरमेंट की लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। धोनी ने टेस्ट की कप्तानी भी पूरी दुनिया को चौंकाते हुए अचानक से छोड़ दी थी और एक बार फिर से उन्होंने अपने चाहने वालों को चौंकाते हुए एक बड़ा फैसला लिया। कप्तान के तौर पर तो धोनी हिट थे ही एक खिलाड़ी यानी बल्लेबाज व विकेटकीपर के तौर पर भी उन्होंने पहचान बनाई। हाल ही में धोनी CSK की टीम से चेन्नई में कैंप के लिए जुड़े थे। महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम के अपने पोस्ट के ज़रिए इसका एलान किया है।
https://www.instagram.com/tv/CD6ZQn1lGBi/?utm_source=ig_embed
सौरव गांगुली ने BCCI की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा, ‘ये एक युग का अंत है. वो भारत और विश्व कप क्रिकेट के लिए क्या शानदार खिलाड़ी रहे | उनकी कप्तानी की क्षमता एक दम अलग थी, जिसकी बराबरी करना खासकर क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में बहुत मुश्किल होगा | उन्होंने कहा, शुरुआती करियर में वनडे में उनकी बल्लेबाजी ने हर किसी को रोमांचित किया. हर अच्छी चीज का अंत होता है और ये बिल्कुल शानदार रहा है | उन्होंने विकेटकीपरों के आने और देश के लिए पहचान बनाने के लिए मानक तय किए हैं | वो मैदान पर बिना किसी मलाल के अलविदा कहेंगे | उनके जैसी नेतृत्व क्षमता मुश्किल से ही मिलती है | उनका एक शानदार करियर रहा. मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं |
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की घोषणा के बाद जहां एक ओर उनके प्रशंसकों में मायूसी है, वहीं एमएस धोनी के प्रारंभिक कोच रहे चंचल भट्टाचार्य ने कहा कि धोनी से ऐसे फैसले की उम्मीद नहीं थी। वर्ष 2004 में एमएस धोनी के भारतीय क्रिकेट टीम टीम में चयन होने तक प्रारंभिक कोच और प्रशिक्षक रहे चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे, यह वर्ल्ड कप अक्टूबर में ही होना निर्धारित था, लेकिन कोरोना संक्रमण काल के कारण कार्यक्रम में बदलाव आया है, संभवतः इसी वजह से धोनी ने यह फैसला लिया।