प्रदेश
चित्रकूट में मनचलों के हौंसले इतने बुलन्द की पुलिस के सामने भी पीटते रहे लड़की के परिजनों को, पढ़िये पूरी खबर

रिपोर्ट:-शाह आलम
चित्रकूट- लड़की का पीछा कर रहे मनचलों का विरोध करना परिवार को पड़ा महंगा,गांव के ही नंदा, रामसभा, अरविंद,ने लड़की के परिजनों को बुरी तरह से पीटकर किया घायल,।
सूचना पर पहुंची डायल 112 के सामने भी दबंग युवक कर रहे थे मारपीट कुछ युवकों को डायल 112 पकड़ लाई थाने,कई दिनों से मनचले लड़की का कर रहे थे पीछा,मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के टिकुरी का।
जबकि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा
के लिए महिला हेल्प डेस्क नारी शक्ति जैसे अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक कर रही है।
वही चित्रकूट में मनचलों के हौसले बुलंद हैं देखना यह है की इन मनचलों के ऊपर पुलिस कब विराम लगा पाएगी।