कांग्रेस सेवा दल के प्रेमियों ने किया पूर्व माध्यमिक विद्यालय विनायक में वृक्षारोपण-देवरिया।

रिपोर्ट – रामाश्रय त्रिपाठी
कहतें हैं समाज मे वृक्षारोपण से ज्यादा पवित्र व सामाजिक कोई अन्य कार्य नही हो सकता है,इसी कड़ी में आज कांग्रेस सेवादल देवरिया जिले के कार्यकर्ताओं ने गौरी बाजार ब्लॉक के ग्राम सभा विनायक में बृहद पौधरोपण का कार्य किया जो निरन्तर 19 जून से अनवरत चल रही है, वहीं डीएफओ देवरिया प्रमोद गुप्ता ने विद्यालय परिसर में पीपल और फलदार वृक्ष का पौधरोपण किया।बतादें कांग्रेस सेवादल का लक्ष्य है कि समाज को फलदार और छायादार वृक्षों का लाभ पहुंचाना तथा पर्यावरण के लिए समाज को भागीदार बनने के साथ राज्य सरकार तथा प्रशासन के साथ मिलकर समाज को शुद्ध व स्वच्छ पर्यावरण तक पहुंच बनाना है।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी और सहयोग कर्ता सेवादल के राज मंगल, कांग्रेस सेवादल वरिष्ठ कार्यकर्ता रामाशंकर यादव यूथ अध्यक्ष सेवादल, विनय मिश्रा, आलोक नाथन, जितेंद्र कुमार अभिषेक विश्वकर्मा, सिराज अंसारी, महबूब आलम, सुरेंद्र कुमार, अत्ताउल्लाह खान, ग्राम प्रधान अभिमन्यु यादव, पूर्व प्रधान अशोक यादव के साथ तमाम ग्रामवासी मौके पर उपस्थित रहे।इस सम्बंध में डिस्ट्रिक फॉरेस्ट ऑफीसर प्रमोद गुप्ता ने पौधरोपण के महत्व और पौधारोपण के तरीकों से परिचित कराया तथा समाज को वन विभाग के साथ जनता को समन्वय बनाकर चलने का संदेश दिया, ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जनता को आगाह किया और इस ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए पौधरोपण के तरीके को सहज एवं सस्ता तरीका बताया इसके साथ कार्बन मोनो ऑक्साइड हानिकारक तत्व पौधों को शोषित कर लेते हैं और पर्यावरण को शुद्ध कर देते हैं।