फोटो
दबंगों की दबंगई से परेशान बुजुर्ग महिला ने तहसील में आत्मदाह का किया प्रयास

यूपी के कन्नौज जिले में दबंगो की दबंगई से परेशान बुजुर्ग महिला ने तहसील में आत्मदाह का प्रयास किया। महिला के आत्मदाह करने की सूचना से पुरे तहसील में हड़कम्प मच। तहसील में मौजूद लोगो ने महिला को आत्मदाह करने से बचाया। पीड़ित महिला का कहना था उनकी जमीन पर स्टे होने के बावजूद दबंग पुलिस की मिली भगत से कब्ज़ा कर निर्माण कार्य करवारहे है न्याय न मिलने से वह बहुत परेशान थी।
महिला की शिकायत घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे उप जिलाधिकारी ने मामला सही पाए जाने पर निर्माण कार्य रुकवा दिया। मीडिया ने जब सवाल पूछा की अवैध कब्ज़ा करवाने में पुलिस प्रसाशन की भूमिका रही तो उन्होंने दबी भाषा में कहा आगे आगे देखिएगा इसमें क्या क्या होता है।
— उप जिलाधिकारी छिबरामऊ तहसील