प्रदेश
देवरिया सदर विधान सीट पर हो रहे उप चुनाव में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने की पत्रकार वार्ता

रिपोर्ट:-रामाश्रय त्रिपाठी
देवरिया सदर विधान सभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में सपा उम्मीदवार ब्रम्हा शंकर त्रिपाठी के पक्ष में चुनाव प्रचार में आये पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में सपा सभी सातों विधान सभा के उप चुनाव में जीतेगी।
उत्तर प्रदेश की सरकार में एक जाति के लोगो का उत्पीड़न किया जा रहा कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गया है मंहगाई चरम सीमा पर है बेरोजगारी दिन रात बढ़ रही है।
लूट महिलाओं के साथ उत्पीड़न किया जा रहा है।और यह उप चुनाव उत्तर प्रदेश सरकार की आखिरी कील साबित होगी,और 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी।