प्रदेश
गोरखपुर चौरी चौरा कांड का शताब्दी वर्ष होगा ऐतिहासिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रिपोर्ट:-रविन्द्र चौधरी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज चौरीचौरा शहीद स्मारक पर पहुंच कर चौरीचौरा कांड के शताब्दी वर्ष पर होने वाले कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि चौरीचौरा कांड के शताब्दी वर्ष को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जायेगा।
जिसको लेकर शहीद स्मारक को सजाया जा रहा।शहीद स्मारक पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि चौरीचौरा कांड जलिया वाला कांड से बड़ा कांड था।
चौरीचौरा कांड ने अंग्रेजों के होश उड़ा दिए थे।चौरीचौरा कांड की शताब्दी वर्ष सरकार पुरे वर्ष मनायेगी।