गुजरात की ऐसी मस्जिद जिसमें नहीं पढ़ी जाती नमाज, देश की सबसे पुरानी मस्जिद के फैक्ट हैरान कर देंगे

गुजरात के भावनगर में देश की सबसे प्राचीन मस्जिद जूना मस्जिद है। यह मस्जिद कई मायनों में अनोखी है। यह देश की इकलौती ऐसी मस्जिद हैं जिसका रुख काबा की तरफ नहीं बल्कि यरूशलम की तरफ है। इस मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ी जाती है।
गुजरात के भावनगर में देश की सबसे पुरानी मस्जिदों में एक जूनी मस्जिद स्थित है। कई रिसर्चर्स का दावा है कि यह देश की सबसे पुरानी मस्जिद है। यह मस्जिद कई मायनों में अनोखी है। इस मस्जिद का निर्माण इस्लाम के शुरुआत के समय, 7वीं सदी के प्रारंभ में 610 से 620 ईस्वी के दौरान हुआ था। यह मस्जिद इसलिए भी एक मामले में बिल्कुल अनोखी है क्योंकि इसका रुख काबा की तरफ नहीं होकर यरूशलम की तरफ है। मस्जिद के बारे में स्थानीय निवासी अब्दुल रहीम ने बताया कि यह मस्जिद 1400 साल से अधिक पुरानी है। इस मस्जिद को बारवाड़ा मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है।
ऐतिहासिक मस्जिद के बारे में अब्दुल रहीम ने बताया कि इस मस्जिद का पुराना स्वरूप ही बरकरार रखा है। समय बीतने के बाद इसमें कुछ-कुछ ही बदलाव हुआ है। मस्जिद की छत को बाद में रिपेयर की गई है। मस्जिद के पिलर में कुछ बदलाव हुआ है। इसके अलावा मस्जिद का स्वरूप पूरी तरह से पहले के जैसा ही बरकरार रखा गया है। अब्दुल ने बताया कि मस्जिद में प्राचीन समय के शिलालेख हैं जिसमें मस्जिद के बारे में जानकारी दी गई है।