प्रदेश
कन्नौज में सपा के ब्राह्मण प्रेम पर बीजेपी ने दागे सवाल

रिपोर्ट:-रईस खान
कन्नौज।सपा के ब्राह्मण प्रेम पर भाजपा ने खड़े किये सवाल। भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाने के ऐलान पर खड़े किये सवाल। सांसद सुब्रत पाठक ने सपा को बताया ब्राह्मण विरोधी। कहा समाजवादी पार्टी का गठन ही ब्राह्मणों के विरोध के लिये हुआ।
फिर अचानक ब्राह्मण प्रेमी कैसे हो गयी समाजवादी पार्टी। सुब्रत ने प्रदेश में ब्राह्मणों की बदहाली के लिये मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव को बताया जिम्मेदार। एक निजी होटल में प्रेसवार्ता कर सांसद ने सपा के ब्राह्मण प्रेम पर बोला हमला।