मेरठ में तलाकशुदा महिला ने किया सुसाईड, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, 3 घण्टे लटका रहा महिला का शव

रिपोर्ट:-राशिद खान
मेरठ। पॉश कालोनी के एक फ्लैट में तलाकशुदा महिला का शव तीन दिन से फंदे पर लटका हुआ था। आज सुबह कालोनी के लोगों केा जब फ्लैट से दुर्गंन्ध आनी शुरू हुई तो इसकी सूचना थाना परतापुर पुलिस केा दी गई। मौके पर पहुंची थाना परतापुर पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। महिला का नाम पूजा है और वह शाप्रिक्स मॉल में काम करती है।
एक महीने भी नहीं हुआ फ्लैट किराए पर लिए थाना परतापुर क्षेत्र के ग्रीन आर्किड कालोनी के फ्लैट नंबर डब्लू 3 में पूजा नामक महिला अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ किराए पर रहती थी।
फ्लैट की मालिकन रेखा ने बताया कि पूजा को फ्लैट लिए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है। पूजा जब नौकरी पर जाती थी तो वह अपने बेटे को साथ ले जाती थी। पिछले कई दिनों से वह परेशान चल रही थी। आसपास के लोगों से भी पूजा अधिक मतलब नहीं रखती थी। रक्षाबंधन पर बेटे को छोड़ आई थी मायके रक्षाबंधन पर पूजा अपने मायके गई थी। जहां पर वह अपने बेटे को छोड़ आई थी। पिछले तीन चार दिन से जब पूजा अपनी डयूटी पर नहीं जा रही थी तो मॉल से उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया। लेकिन पूजा का मोबाइल स्विच आफ आ रहा था। आज सुबह उसके फ्लैट से कालोनीवासियों को दुर्गन्ध उठती महसूस हुई तो इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई। मौेके पर सीओ और थाना पुलिस पहुंची और फ्लैट का दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई। जहां पर एक कमरे में पूजा की लाश फंदे पर लटकी पाई गई। सीमा विवाद में उलझी रही थाना पुलिस पूजा की लाश दो सीमाओं के बीच हुए विवाद में कई घंटे तक फंदे पर लटकी रही। आलाधिकारियों के हस्ताक्षेप के बाद थाना परतापुर पुलिस और सीओ ब्रहमपुरी मौके पर पहुंचे। इस बारे में सीओ ब्रहमपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि सीमा विवाद जैसी कोई स्थिति नहीं है। महिला की लाश दो तीन दिन पुरानी लग रही है। उन्होंने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। बाकी चीजे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सामने आएंगी। महिला अकेले ही रहती थी।