पीआरवी ने मुठभेड़ के उपरांत गिरफ्तार किया बदमाश

रिपोर्ट:-जावेद खान
बुलंदशहर।दिनांक 08/09-08- 2020 की रात्रि में पीआरवी 2105 थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत जोखाबाद(ओधोगिक क्षेत्र) में गश्त में मामूर थी कि उसी समय फैक्ट्री एरिया से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया।जिसको पीआरवी कर्मचारियों द्वारा टोका गया तो वह धनुपुरा रोड की तरफ भागने लगा।पीआरवी द्वारा पीछा करने पर बदमाश द्वारा पीआरवी कर्मचारियों पर जान से मारने की नियत से फायर किया जो पीआरवी के दाहिने साइड का शीशे पर लगा एवं शीश क्षतिग्रस्त हो गया।
आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसको धनुपुरा जोखाबाद चैकपोस्ट से समय रात्रि करीब 1.15 बजे गिरफ्तार किया गया तथा घायल बदमाश को उपचार हेतु सीएचसी सिकंद्राबाद में भर्ती कराया गया है।बदमाश की पहचान सद्दाम पुत्र मुनार निवासी ग्राम असोड़ा एहसान नगर थाना हापुड देहात जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।अभियुक्त सद्दाम के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।बरामदगी 1- एक पिस्टल 32 बोर मय 3 जिंदा कारतूस व 1 खोखा कारतूस।