प्रदेश
पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली करेंगे कुछ किसानों ने वेस्टर्न u.p. टोल प्लाजा पर किया कब्जा

रिपोर्ट:-राशिद खान
पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली कूच करेंगे।किसानों ने वेस्टर्न u.p. टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया है जी हां हरियाणा और पंजाब के किसानों के आंदोलन में पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान भी कूद पड़े हैं।
जिसके बाद अब मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर कई जिलों के किसान जुट गए हैं।मेरठ,मुजफ्फरनगर,शामली समेत कई जिलों के किसान सिवाया टोल प्लाजा पर रात्रि विश्राम किया।जिसके बाद अब किसान दिल्ली कूच करेंगे।
जहां हरियाणा और पंजाब के किसानों के साथ ही यह लोग भी कंधे से कंधा मिलाकर कृषि बिल का विरोध करेंगे।
किसान नेताओं ने साफ कह दिया है कि जब तक सरकार मांगे नहीं मांनेगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा।अब सरकार के साथ वार्ता नहीं होगी।सरकार समाधान देगी तो ही किसान पीछे हटेंगे।