पूर्व राज्यपाल डॉ अजीज कुरैशी का उतरौला नगर में पहुँचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

उतरौला (बलरामपुर)पूर्व राज्यपाल डॉ अजीज़ कुरैशी शुक्रवार को उतरौला पहुंचे। उतरौला विधानसभा के आवेदक, सपा नेता डॉक्टर एहसान खान ने, अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ, सपा कार्यालय पर, उनका ज़ोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद, भारी तादाद में उपस्थित, सभी लोगों ने एक स्वर में, पूर्व राज्यपाल डॉ अजीज़ कुरैशी से। डॉक्टर एहसान खान को उतरौला विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाए जाने की पैरवी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करने की मांग की।लोगों की मांग पर गौर करते हुए, पूर्व राज्यपाल डॉ अजीज़ कुरैशी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा, उतरौला विधानसभा क्षेत्र में कराए गए, सर्वे में डॉक्टर एहसान खान पहले नम्बर पर हैं। साथ ही डॉक्टर एहसान खान को, सपा का टिकट दिलाने के लिए, पूरी ताकत लगा देने का भरोसा दिया।
पूर्व राज्यपाल डॉ अजीज़ कुरैशी ने कहा कि। भाजपा के सामने सभी दलों को एकजुट होकर लड़ना चाहिए।आगामी 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में। भाजपा को अखिलेश यादव ही शिकस्त दे सकते हैं। भाजपा को हराकर ही उत्तर प्रदेश को बचाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के हालात बदतर हैं। उत्तर प्रदेश को फिर से उत्तम प्रदेश बनाने के लिए, सभी विपक्षी, व क्षेत्रीय दलों को, अखिलेश का साथ देकर, भाजपा को सत्ता से दूर करें।पूर्व राज्यपाल ने कहा कि। प्रदेश व देश में नफरत की बुनियाद खड़ी कर, लोगों को गुमराह करके, हिन्दू-मुस्लिम को बांटने की साजिश हो रही है। उद्योग पतियों को देश की संपत्ति का मालिक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, भले ही भाजपा ने कृषि कानून वापस लेने का फैसला लिया हो। लेकिन एक साल के अंदर किसान आंदोलन के दौरान, जो किसान जान गवां चुके हैं, उनकी भरपाई कौन करेगा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव द्वारा, मुसलमानों के हितों में जौहर विश्वविद्यालय समेत अनेक कार्य कराए गए हैं। मुसलमानों को सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी को वोट करना चाहिए। सपा नेता डॉक्टर एहसान खान ने, पूर्व राज्यपाल डॉ अजीज़ कुरेशी का स्वागत करते हुए, उतरौला तश्रीफ लाने के लिए शुक्रिया अदा किया। डॉक्टर एहसान ने सभी से एकजुट होने की अपील की।कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, नरसिंह पाल यादव, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद उमर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सपा नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद शमीम खान ने किया।इस मौके पर स्वागत करने वालों में नरसिंह पाल यादव, पूर्व प्रधानाचार्य मुजीबुल हसन खान, मास्टर निजामुद्दीन, डॉक्टर अताउल्लाह खान, पूर्व गन्ना चेयरमैन अतीक अहमद खान, मुनीर पाशा, सद्दाम खान, झिनकन यादव, मनोज यादव, डॉ कासिम, डॉ जमाल पप्पू ,छब्बू शाह, डॉक्टर वारिस अली, डॉक्टर सल्लू रायनी, अल्ताफ अहमद, हमज़ा मोनू खान, नूरूल्ला खान, पप्पू खान, फरीदुद्दीन, आमिर निजाम, अफसर कुरेशी, मंज़ूर कुरेशी, आफाक रज़ा, आजम कुरेशी, फिरोज़ कुरेशी, सिकन्दर कुरेशी, हैदर कुरेशी, लल्लू कुरेशी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।