उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी पुरे जोर शोर से उत्तर प्रदेश में अपना जगह जगह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया जा रहा हैं।

रिपोर्ट:-संजय कुमार तिवारी
उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी पुरे जोर शोर से उत्तर प्रदेश में अपना जगह जगह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया जा रहा हैं। जिसमे आज बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में आम आदमी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने बीजेपी के बैरिया से विधायक सुरेन्द्र सिंह पर चैलेन्ज करते हुए कहा की सुरेन्द्र सिंह महिला विरोधी हैं।
उनके घर माँ बेटियां और बहने होंगी इनको समझ नही की महिलाएं कितनी पवित्र शक्ति हैं।बच्चियों को संस्कार सीखा रहे थे।अरे हमारे बच्चियों को संस्कार न सिखाइये ख़ुद संस्कार सीखिए मै तो कहती हूँ की माँ का कोख कैसा हैं कि आप जैसा विधायक पैदा किया आप विधायक कैसे बन गए महिलाओं और आधी आबादी को गाली देता हैं।सुरेन्द्र सिंह छिछोरी आदते छोड़ दीजिए।
आम जनमानस के लिए लड़ाई लड़िये महिलाओं और बच्चियों को इज्ज़त देना सीखिए संस्कार सिखाने का काम नहीं ,ज्ञान बाटने का आपका काम नही हैं।आपको उनकी सुरक्षा में क्या इंतेजाम करना है उनके बारे में बोलिये। आपको चेतावनी देती हूँ आने वाला समय में महिलाओं और बच्चियों को आबरू के साथ आप लोग खिलवाड़ मत कीजिये।
आने वाला 2022 चुनाव उसमे आपको मज़ा चखायेंगी व्यानो को ले करके। सुरेन्द्र सिंह हर महिला के विरोध में रहते हैं हमेशा सुरेन्द्र सिंह को इंसानों में गिनती नही होती हैं जिस तरह से उत्तर प्रदेश में रावण राज चल रहा हैं उसी तरह बैरिया विधान सभा को एक रावण चला रहा हैं।