फोटो
अपना खोया जनाधार को पाने के लिए कांग्रेस ने कसी कमर किसान बिल के विरोध में एकजुट होने लगे कार्यकर्ता

– कन्नौज में अपना खोया जनाधार पाने के लिये कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेसी नेता कार्यकर्ताओं के साथ किसान बिल के विरोध में एकजुट होने लगे हैं। आज कांग्रेसी नेताओं ने एक गांव पहुंच बैल कोल्हू चलकर गन्ने का रस निकाल विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जल्द ही सोती हुई सरकार के विरोध में प्रतीकात्मक धरना दिया जाएगा।
– कन्नौज के गुरसहायगंज नगर अध्यक्ष संजीव दुबे की अगुवायी में कांग्रेसी यहां के ऊंचा गांव में जमा हुये। यहां किसान बिल के विरोध कार्यक्रम पर रणनीति बनायी गयी। बैठक के बाद नगर अध्यक्ष ने बैल कोल्हू चलाकर गन्ने का रस निकालने लगे। कांग्रेसियों का कहना है कि रविवार 27 दिसम्बर को किसान बिल के विरोध में बड़ा धरना किया जाएगा।
– संजीव दुबे(कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुरसहायगंज कन्नौज)