बुलंदशहर 12 दिसंबर को किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

रिपोर्ट:-जावेद खान
यूपी के बुलंदशहर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार 12 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन द्वितीय शनिवार को संपूर्ण जिले में होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुलंदशहर के सचिव अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय, माननीय उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष बुलंदशहर के निर्देशानुसार दिनांक 12 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय बुलंदशहर स्थित न्यायालय, बाहय स्थित न्यायालय खुर्जा, अनूपशहर तथा समस्त राजस्व न्यायालयों में किया जाएगा। जिसमें आपसी सुलह समझौते के आधार पर वैवाहिक वाद, गुजारा भत्ता वाद, सिविल वाद उत्तराधिकार वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, लघु आपराधिक वाद, स्टांप कमी, चकबंदी, श्रम, एवं राजस्व वाद तथा बैंक प्री लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया जाएगा। मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में प्रत्येक दिन सांय 4:00 बजे से दीवानी न्यायालय बुलंदशहर के केंद्रीय सभागार कक्ष में समझौता वार्ता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आपसी सुलह समझौते के आधार पर आपके वादों के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। ऐसे पक्षकार उपस्थित होकर लंबित मामलों का निपटारा करवा सकते हैं।