फोटो
बुलंदशहर में 4 लाख ग्लब्स मंगाने के बावजूद भी मतदाताओं को करना पड़ा बिना ग्लब्स के मतदान

3 नवंबर को बुलंदशहर में उप चुनाव की तैयारी के चलते 3 दिन पूर्व जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया था कोविड-19 के कारण सभी मतदान केंद्रों पर ग्लब्स उपलब्ध कराए जाएंगे जो लगभग चार लाख की संख्या में मंगाकर सभी बूथों पर वितरण कराए जाएंगे।
उसी के साथ मास्क और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था मतदाताओं के लिए रहेगी।
जिससे कोरोना संक्रमण के फैलने की संभावना कम हो सके।
परंतु आज मतदान के दौरान कई मतदान सैंटरो पर सैनिटाइजर और ग्लब्स के बिना ही मतदाता वोट करते नजर आए।
4 लाख ग्लब्स मंगाने के बावजूद भी मतदाताओं को करना पड़ा बिना ग्लब्स के मतदान।
मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज पर बने बुथ पर कमरा नंबर चार पर आबिद नाम के व्यक्ति ने बताया यहां सिर्फ 5 या 6 जोड़ी के ग्लब्स आए थे।
आखिर कौन है जिम्मेदार।