दोस्तों ने अपने दोस्त का अधिक कर्जा होने पर खाने में नींद की 20 गोलियां खिलाकर बेहोश होने पर ब्लड से गला रेत कर दी हत्या

*बुलंदशहर*
*दोस्तों ने अपने दोस्त राजेंद्र सिंह का अधिक कर्जा होने पर की खाने में नींद की 20 गोलियां खिलाकर बेहोश होने पर ब्लेड से गला रेत कर दी हत्या*
बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र गांव इमलिया का मामला।
मृतक राजेंद्र गांव इमलिया में चलाता था परचुन की दुकान। अभियुक्त भारत व अंकुश थे उसके दोस्त।
भारत व अंकुश पर राजेंदर के काफी पैसे हो गए थे उधार।
उधार के पैसे ना देने पड़े, दोनों दोस्तों ने दावत के बहाने राजेंद्र को ले जाकर खाने में नींद की 20 गोलियां डालकर, जब खाना खाकर राजेंद्र बेहोश हो गया तो ब्लेड से गला रेत कर दी हत्या। हत्या कर जंगल में छुपा दिया शव।
पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक के ही फोन से राजेंद्र के घर वालों से राजेंद्र की अपहरण की बात बता मांगी 7 लाख रू की फिरौती।
पुलिस ने मात्र 12 घंटे में दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
किया घटना का खुलासा।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम हजरत पुर के जंगल में पत्तों के ढेर में छुपाया गया राजेंद्र का शव व आला कत्ल ब्लेड भी किया बरामद।
–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह।