उत्तर प्रदेश

कृषि उत्पादन मण्डी समिति गुलावठी परिसर में स्थापित खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केन्द्र का जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह ने औचक निरीक्षण किया

रिपोर्ट:-जावेद खान

 

 

कृषि उत्पादन मण्डी समिति गुलावठी परिसर में स्थापित खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केन्द्र का जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह ने औचक निरीक्षण करते हुए केन्द्र पर किसानों से धान खरीद हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी गौरव कुमार उपस्थित मिले। केन्द्र पर धान क्रय करने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अभी तक हुई खरीद एवं बारदाने की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल की गई।

मौके पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे एवं आवश्यक यंत्र धान के बोरों के पीछे की ओर रखे पाये गये साथ ही बारदाना एवं नमी मापक यंत्र भी गोदाम में रखा होना बताया गया इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये गये।


निरीक्षण के समय क्रय केन्द्र का फ्लेक्स बोर्ड भी उचित स्थान पर नहीं लगा पाये जाने पर निर्देशित किया गया कि धान क्रय से संबंधित बोर्ड को ऐसे स्थान पर प्रदर्शित किया जायें जहां से बोर्ड सुगमता/आसानी से दिखाई दे सके बताया गया कि क्रय केन्द्र पर आज कोई किसान धान बिक्रय हेतु नहीं आया है केन्द्र पर हुई कुल खरीद के सापेक्ष भुगतान की स्थिति के संबंध में भी जानकारी भी हासिल की गई।


केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि केन्द्र पर पंजीकृत किसानों का ही क्रमवार धान तौल की जायें तथा यह सुनिश्चित किया जायें कि किसी भी दशा में किसानों को धान बिक्रय करने में कोई परेशानी न होने पाये मण्डी समिति परिसर में आढ़तियों द्वारा क्रय किये जा रहे धान के संबंध में भी किसानों से जानकारी हासिल की गई कि उनका धान कम मूल्य पर बेचने हेतु मजबूर तो नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में किसानों द्वारा कोई समस्या प्रकाश में नहीं लायी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *