राष्ट्रीय आह्वान पर किसानों ने खोला जाम सरकार द्वारा किसानों के लिए अध्यादेश से नाराज किसानों ने 5 घंटे किया जमकर प्रदर्शन

रिपोर्ट:-शारिक सिद्दीकी
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के बागड़पुर मार्ग लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर किसानों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, सरकार द्वारा किसानों के लिए आए अध्यादेश से नाराज किसानों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की,5 घंटे बाद राष्ट्रीय आव्हान पर किसानों ने जाम खोला, कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन कर रहे किसानों का करा समर्थन।
मुरादाबाद जनपद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के बागड़पुर मार्ग पर नेशनल हाईवे को अपनी मांगों को लेकर किसानों ने जाम कर दिया, जाम की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझाने लगे लेकिन किसानों ने किसी की एक नहीं सुनी, 5 घंटे तक किसानों ने हाईवे को जाम करा फिर राष्ट्रीय आवाहन पर किसानों ने अपना कुछ दिल्ली की तरफ कर दिया और दिल्ली के लिए रवाना हो गए,जाम में किसानों की यात्रियों नोकझोंक भी हुई,वही किसान नेता से जब बात की तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया सरकार जो अध्यादेश लेकर आइए सरकार ने जो कानून बनाया है वह किसानों के हित में नहीं है किसान लगातार अपनी बेबसी से परेशान है अगर किसान परेशान हैं तो आप अंदाजा लगा सकते हैं देश की क्या स्थिति है जय जवान जय किसान का नारा देने वाली सरकार इस वक्त किसान से अपना मुंह पूरी तरीके से मोड़ लिया और किसान भी अब यह बता देगा कि किसान धरती का सीना चीर के अगर खेती कर सकता है तो अपनी बात मनवाने के लिए हर हाल में अपनी बात मनवा आएगा और अपनी जो मांगे हैं अगर उसे पूरा नहीं करेगा तो वह अपनी फसल नहीं बचेगा।
वही किसानों के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन दे दिया कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर भी कांग्रेस के नेताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ बैठ गए और विनोद बब्बर ने जानकारी देते हुए बताया कांग्रेस पार्टी ने किसानों का समर्थन करा है और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के साथ हैं अगर किसान यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे तो कांग्रेस पार्टी के नेता भी मुरादाबाद से दिल्ली के लिए किसानों के साथ जाएंगे।
वहीं 5 घंटे बाद किसानों ने किसानो नेताओ के राष्ट्रीय आवाहन पर दिल्ली के लिए रवाना हो गए एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने जानकारी देते हुए बताया जब तक किसान यहां प्रोटेस्ट कर रहे थे,तो उन्होंने हाईवे जाम करा था तो उसके लिए हम लोगों ने रूट डायवर्ट करा दिया था अन्य जनपदों से टच में थे और मुरादाबाद में आने वाले यात्रियों को हमने कोशिश करी है कोई भी परेशानी ना हो।
पुलिस के दावों की पोल उस वक्त खुल गई जब पुलिस ने दावे करें देख के यातायात व्यवस्था दुरुस्त है लेकिन वीडियो में साफ तौर से आप देख सकते हैं कि यात्री और बराती किस तरीके से इस जाम में फंसे हुए हैं,और किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं अब देखना यह होगा कि सरकार इन किसानों की मांग कब तक पूरी करती है।