फोटो
संभल की चंदौसी में यातायात माह के तहत लोगों को यातायात नियम का पालन करने के लिए बाइक रैली निकालकर जागरूक किया गया

संभल-इस समय पूरे प्रदेश में यातायात माह मनाया जा रहा है जिसका उद्देश्य लोगों को यातायात नियम का पालन करने के लिए प्रेरित करना है।इसी के तहत आज जनपद संभल की चंदौसी में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पुलिस क्षेत्राधिकारी के कार्यालय से नगर में एक बाइक रैली निकाली गई।जिसमें नगर के समाजसेवी भी सम्मिलित हुये।
इस रैली का आयोजन रोटरी क्लब चंदौसी के माध्यम से किया गया था इस विषय में पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के लिए किया गया।इस रैली में लोगों को बताया गया कि वह बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें।