फोटो
15 वर्षीय किशोर का पेड़ पर लटकता हुआ मिला शव परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ चौकी इंचार्ज पर किशोर की हत्या का कारण बनने के आरोप लगे हैं।
यहां के मिर्जापुर गांव के एक किशोर का गांव के ही दूसरे बच्चों से विवाद हो गया था।
जिसके बाद पुलिस ने एक पक्षीय कार्यवाही करते हुये किशोर के चाचा को गिरफ्तार कर लिया था। चाचा ने चौकी इंचार्ज पर आरोपियों का रिश्तेदार बताते हुये 10 हजार रूपये रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। उन्हीने बताया कि चौकी से छूटकर जब घर पहुंचे तो 15 वर्षीय भतीजा सत्यम लापता था।
कई घण्टो ढूंढने पर भी वह नही मिला। आज उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई।
वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मां रही है। पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच करा उचित कार्यवाही करने की बात कह रहे हैं।